Aquarius Tarot Card Horoscope 05 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: अपने जीवन के निजी और महत्वपूर्ण बातों को बाहरी लोगों के सामने ना करें. पारिवारिक मामलों में गोपनीयता बनाए रखें. परिवार के सदस्यों की जरूरत को पूरा करने का प्रयास करें. किसी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का बोझ मन पर ना रखें. अपनी क्षमता अनुसार जिम्मेदारियां का वहन करें. जिम्मेदारियां की अधिकता लापरवाही और निराशा को जीवन में ला सकती है. परिवार के सभी छोटे बड़े सदस्यों के कार्यों की जिम्मेदारी उन्हें स्वयं दें. स्वयं को निखारने का प्रयास करें. अपने लिए वक्त निकाले. अपनी रुचि के कार्यों को कर मन को शांत और प्रसन्नचित रखें.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय या नौकरी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. इन्हें सामान्य रूप से लेने का प्रयास करें. अपने कार्यों का समय-समय पर अवलोकन अवश्य करें. अपनी कमजोरी या कमियों को समझ कर उन पर विजय प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं. नई-नई तकनीक से खुद को अपडेट रखें. युवा सहयोगियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. उनसे कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं. अपने पद का अहंकार ना करें. अपने साथ या अधीनस्थ कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ व्यवहार बेहतर रखें.
स्वास्थ्य/Health:
दैनिक जीवन में सावधानी और सजगता बनाए रखें. नुकीली या तेज धार वाली वस्तु का उपयोग करते समय लापरवाही ना करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी संपत्ति को खरीदने या बेचते आवश्यक जांच-पड़ताल जरूर करें. सामने वाले की सामाजिक और आर्थिक स्थिति जानने का प्रयास करें.
रिश्ते/Relationship:
प्रिय की कटु बातों से मन आहत हो सकता है. सामने वाले के विचारों को स्वयं पर हावी न होने दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं