Taurus Tarot Card Horoscope 05 August 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में किसी भी काम में जल्दबाजी या अति करने से बचें. परिवार के सभी सदस्यों की राय अलग-अलग होने के कारण किसी महत्वपूर्ण निर्णय में देरी हो सकती है. व्यवहार में धैर्य और संतुलन बनाए रखें. किसी के साथ भी व्यर्थ की बहस में ना पड़े. इस समय दो अलग-अलग परिस्थितियों के बीच तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
किसी नई परियोजना में कार्य करने के समय अपनी टीम में तालमेल बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है. व्यवसाय में होने वाली लाभ और खर्चों को लेकर संतुलन बनाए रखें. इससे आय और व्यय का हिसाब समझने में दिक्कत नहीं होगी. व्यवसाय में विदेशी संपर्कों और दूर के ग्राहकों के साथ नए अनुबंधों पर सहमति हो सकती है. आपकी मेहनत और ईमानदारी से अधिकारी लोग प्रभावित हो सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
बहुत ठंडी या बहुत ज्यादा गर्म चीजों का सेवन आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है. इस स्थिति से दूर रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance
आय और व्यय के बीच संतुलन रखें. संतान के भविष्य के लिए अच्छी योजना में निवेश करेंगे.
रिश्ते/Relationship
अपनी भावनाएं सामने वाले से शांत तरीके से जाहिर करें. गुस्से या आवेश में कही गई बातें दिल पर चोट दे सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं