Pisces Tarot Card Horoscope 05 August 2026 Meen Tarot Card Rashifal: आने वाला समय काफी खुशियां लेकर आएगा. इस बात का विश्वास हो सकता है. अपने इश्वर पर विश्वास बनाए रखें. किसी पुराने मित्र से अचानक मिलने की स्थिति बन सकती है. कलात्मक कार्यों में बढ़ती रुचि किसी नए कार्ययोजना पर विचार करने की प्रेरणा दे सकती है. जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाने का प्रयास करेंगे.
व्यवसायिक/ Professional
कला, साहित्य और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कार्य क्षेत्र में नए आए सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श हो सकता है. नई नौकरी की तलाश पूरी होगी. नौकरी में लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है. संभव है, कि पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि भी प्राप्त हो. अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें. समय पर कार्य पूरा कर अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
मौसम में बदलाव के कारण सर्दी जुकाम और बुखार हो सकता है. इस समय ठंडा और खट्टे पदार्थ से दूरी रखें और पर्याप्त आराम ले.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक स्थिति सामान्य है. कुछ धनराशि निवेश करने पर विचार करेंगे.
रिश्ते/Relationship
संतान को बुरे व्यवहार को लेकर चिंतित हो सकते है. परिवार के बड़े बुजुर्ग से उसे समझाने की बात करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं