Libra Tarot Card Horoscope 05 August 2026 Tula Tarot Card Rashifal: जीवन में तनाव कम करने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा ले सकते हैं. किसी आध्यात्मिक संस्थान या आश्रम से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेंगे. अपने विचारों में स्पष्टता बनाए रखें. लोगों के साथ संयमित और मधुर व्यवहार करें. व्यर्थ की बातों को लेकर क्रोध न करें. ज्यादा क्रोध आने की स्थिति में सामने वाले से कुछ कहने की जगह चुप रहना बेहतर रहेगा. किसी भी स्थिति में अपशब्दों या गाली गलौच ना का प्रयोगना करें.
व्यवसायिक/ Professional
इस समय कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ जरूरी बदलाव करने पड़ सकते हैं. इन बदलाव के चलते शुरू में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कुछ समय बाद इन बदलावों से कार्यस्थल के वातावरण में ऊर्जा महसूस करेंगे. कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच तनाव को कम करने का प्रयास करेंगे. हर किसी के साथ अपनी व्यवसायिक गतिविधियों की जानकारी साझा न करें.
स्वास्थ्य/Health
गर्भवती महिलाओं के लिए खानपान में पौष्टिकता बनाए रखने की जरूरत है.
आर्थिक स्थिति/Finance
रुकी हुई धनराशि मिलने से कार्यों में तेजी आ सकती है. पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता रखें.
रिश्ते/Relationship
युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है. अचानक से पुराने मित्रो से मुलाकात हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं