Leo Tarot Card Horoscope 05 August 2026 Singh Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामले में यदि अभी कोई फैसला लेने में परेशानी हो रही है. तो कुछ अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें सकते हैं. यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी. यदि पारिवारिक कार्य से संबंधित कोई सरकारी मामला अटका हुआ है. तो नतीजा आपके पक्ष में होने की उम्मीद नजर आ रही है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में कुछ समस्याएं आपकी नजर आ रही है. नया कार्य करने से पहले उसके विषय में जानकारी जरूर लें. इस समय व्यवसाय में गैर जरूरी खर्च कम करें. विद्यार्थी और युवाओं को अपने करियर पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आयात-निर्यात के कार्य में ज्यादा धन न लगाए. कार्य क्षेत्र में पुराने कार्यों को पूरा होने से कार्यभार काम हो सकता है. कार्य क्षेत्र में किसी के कहने में आकर अनावश्यक खर्च न करें. पैसों के मामले में ज्यादा भरोसा ना करें.
स्वास्थ्य/Health
पाचन संबंधी समस्याओं के चलते चिकित्सक से परामर्श जरूर लें. दिनचर्या को नियमित करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
गैर जरूरी खर्च कम करें. किसी पर पैसों के मामले में आंख बंद कर भरोसा ना करें.
रिश्ते/Relationship
पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं. परिवार में सुख शांति बनाए रखने का प्रयास करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं