Gemini Tarot Card Horoscope 05 August Mithun Tarot Card Rashifal: बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें. बच्चों से ज्यादा उम्मीद करना या उनके कार्यों में रोक-टोक करना रिश्ते बिगाड़ सकता है.व्यक्तिगत कार्यों को टालने की जगह समय पर पूरा करें. परिवार में धार्मिक आयोजन के कारण सभी सदस्य काफी व्यस्त हो सकते है. किसी की बातों में आकर प्रिय मित्र से अनबन हो सकती है. किसी की बातों में आकर अपने रिश्ते खराब न करें. कहीं यात्रा पर जाने से पहले बजट जरूर बना लें.
व्यवसायिक/ Professional
पारिवारिक व्यस्तता के कारण कार्य स्थल पर कार्यों को समय पर पूरा नही कर पा रहे हैं. इससे उच्च अधिकारी की नाराजगी हो सकती है. कार्य करने के तरीके में बदलाव लाकर कार्य को सफल बनाने का प्रयास करें.कार्य में लापरवाही और लेटलतीफी की आदत पदोन्नति के अवसर से वंचित कर सकती है.अपने कार्यों को लेकर सजग रहे. कामकाजी महिलाएं कार्यस्थल की व्यवस्था बेहतर तरीके से संभालेंगी. जिससे अच्छा फायदा हो सकता होगा.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा भीड़भाव और प्रदूषण वाली जगह पर जाने से बचे. मौसम में बदलाव के कारण सर्दी जुकाम और त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
यदि आपके किसी परिचित की उधार मांगने की आदत बनी हुई है. तो उसे बिना लिखित कार्रवाई के उधार ना दें.
रिश्ते/Relationship
प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं