विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: समय के अनुसार व्यवहार में होगा बदलाव, आपकी सीमित सोच के कारण लोगों को होगी परेशानी

Capricorn Tarot Card Horoscope 05 August: Two of Swords की ऊर्जा समस्याओं का समाधान जल्दबाजी की जगह धैर्य और संयम से निकलने का प्रयास, अपनी सोच का दायरा बढ़ाने का प्रयास और अपनी बातों में शब्दों का चयन सोच समझकर कर दूसरों पर प्रभाव डालने की बात लेकर आ सकते हैं. आइए जानते हैं मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति को स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: समय के अनुसार व्यवहार में होगा बदलाव, आपकी सीमित सोच के कारण लोगों को होगी परेशानी
इस समय सेहत का ध्यान रखें. कब्ज और गैस राहत पाने के लिए दिनचर्या को नियमित करें. 
ndtv

Capricorn Tarot Card Horoscope 05 August 2026 Makar Tarot Card Rashifal: घर में किसी समारोह के चलते नजदीकी रिश्तेदारों की आवाजाही बनी रहेगी. जल्द ही घर के नवीनीकरण पर काम शुरू हो सकता है. समय के अनुसार अपने व्यवहार और विचारों में बदलाव लाएं. सीमित सोच के कारण आपकी बातों से लोग परेशान हो सकते हैं. लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच समझकर करें. किसी को कुछ भी बोल देने की आदत मुसीबत में फंसा सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional

बिजनेस में काफी उतार-चढ़ाव हो सकते हैं. अपनी समझदारी और सूझबूझ से इसका समाधान समय रहते निकाल पाएंगे. कार्य क्षेत्र में कुछ नए प्रोजेक्ट आने से कार्यभार अधिक हो सकता है. इसके चलते अतिरिक्त समय देना पड़ेगा. इस स्थिति में अपने धैर्य और संयम को बनाए रखें. नए लोगों या नए  संपर्कों से बातचीत करते समय सावधानी रखें. बातों में जरूरत से ज्यादा खुलापन सामने वाले के मन में आपकी गलत छवि बना सकता है. 

स्वास्थ्य/Health

गले में खराश के चलते ठंडे पदार्थों का सेवन गले को पूरी तरह से बंद कर सकता है. इस समय सेहत का ध्यान रखें. कब्ज और गैस राहत पाने के लिए दिनचर्या को नियमित करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

नई लाभ देने वाली योजनाओं को अच्छी तरह से समझे.समझदारी से किए गए निवेश बाद में भविष्य में काफी लाभ लेकर आ सकते है. 

रिश्ते/Relationship

प्रिय से विवाह की अनुमति परिजनों से मिलने से उत्साहित रहेगा. मित्रों के साथ अपनी इच्छा के पूरी होने का जश्न मना सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com