विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: शेयर मार्केट में निवेश से पहले किसी से अच्छी सलाह जरूर लें, पहले छोटी धनराशि का करें निवेश

Cancer Tarot Card Horoscope 05 August: Nine of wands की ऊर्जा गलतियों का दोहराव न करने, पारिवारिक एवं व्यावसायिक जीवन में कार्यों को करते समय सावधानी रखने और अपने कार्यों को सावधानी पूर्वक पूरा करने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: शेयर मार्केट में निवेश से पहले किसी से अच्छी सलाह जरूर लें, पहले छोटी धनराशि का करें निवेश
पुरानी गलतियों से सीख ले सावधानी रखने की जरूरत
ndtv

Cancer Tarot Card Horoscope 05 August 2026 Kark Tarot Card Rashifal: इस समय पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़े. पारिवारिक मामलों में निर्णय लेते समय सावधानी रखने की जरूरत है. परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के नए प्रस्ताव को एकदम से ना स्वीकार है. पहले उस प्रस्ताव के अच्छे और बुरे पहलुओं का अच्छे से आकलन करें. कुछ पुराने व्यक्तिगत या पारिवारिक कार्य मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं. इस समय अपनी सीमा तय करें, और जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारी न लें. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में आ रहे कुछ अच्छे अवसर निवेश की बात लेकर आ सकते हैं. इस समय किसी नई योजना में निवेश करते समय अच्छे से जांच पड़ताल करें. कार्य क्षेत्र में आपके कार्य की बारीकी से जांच हो सकती है. इस समय किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें. जरूरी फाइलों और दस्तावेजों को संभाल कर रखें. किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर से पूर्व सभी शर्तों को अच्छे से पढें. यदि किसी बात को लेकर संदेह है, तो पहले संदेह का समाधान जरूर निकले और फिर आगे बढ़े. 

स्वास्थ्य/Health

पुरानी स्वास्थ्य समस्या हल्की परेशानी दे सकती है. कार्य के बीच में आराम करें. खान-पान और नींद को व्यवस्थित रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

शेयर मार्केट में निवेश से पहले किसी से अच्छी सलाह जरूर लें. पहले छोटी धनराशि का निवेश करें.

रिश्ते/Relationship

भावनाओं में बहकर जल्दबाजी न करें. नए रिश्ते को आगे बढ़ने से पहले सामने वाले के बारे में जानकारी ले सकते है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com