विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: अपने कार्यों को स्मार्ट तरीके से पूरा करने पर करें विचार, पढ़ें अपना राशिफल

Aquarius Tarot Card Horoscope 05 August: The Chariot की ऊर्जा किसी लंबी दूरी पर यात्रा की योजना, स्मार्ट तरीके से कार्य करने से लोगों पर प्रभाव और सही तालमेल एवं विचारों की स्पष्टता से कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्ति की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं,कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: अपने कार्यों को स्मार्ट तरीके से पूरा करने पर करें विचार, पढ़ें अपना राशिफल
अपने कार्यों को स्मार्ट तरीके से पूरा करने पर विचार
ndtv

Aquarius Tarot Card Horoscope 05 August 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. जीवन साथी के साथ बेकार की बहस से बचें. इस समय अपने लक्ष्य को पूरी तरह से स्पष्ट रखें. परिवार एवं समाज में आपके तर्कपूर्ण फैसलों और स्पष्ट रूप से अपने बात करने की आदत की प्रशंसा हो सकती है. पड़ोसियों से किसी भी तरह की बहस में ना पड़े अन्यथा विवाद ज्यादा बढ़ जाएगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह का फैसला तुरंत लेना पड़ सकता है. सामने वाला प्रिय से विवाह के चलते परिवार छोड़ने का फैसला ले सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों को स्मार्ट तरीके से पूरा करना होगा. इस समय पुरानी नीतियों में बदलाव आवश्यक है. कार्य का दबाव ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है. कार्य को सही तरीके से पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. सहयोगियों के साथ सही तालमेल आपके कार्यों की सफलता को प्रभावित कर सकता है. पदोन्नति की स्थिति बनती नजर आ रही है. अपने समय का सही इस्तेमाल करें. 

स्वास्थ्य/Health

तनाव बढ़ने से हल्का सिरदर्द हो सकता है. मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन अवश्य करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

कार्य क्षेत्र में किसी योजना में अच्छा लाभ प्राप्त होने से सभी कर्मचारियों को उसका फायदा दिया जा सकता है. जिसके चलते अच्छा बोनस प्राप्त हो सकता है.

रिश्ते/Relationship

अपनी बातचीत को सीधा और स्पष्ट रखें. वैवाहिक जीवन में चली आ रही किसी गलतफहमी से बाहर निकल सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com