विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: काम में लापरवाही से बचें, रिश्तों में समझदारी से कदम बढ़ाएं

Virgo Tarot Card Horoscope 04 September: The Emperor की ऊर्जा परिवार में कठोर अनुशासन और कायदे कानून लागू करने की स्थिति,पैसों के हिसाब किताब में सजगता और नए कार्य की शुरुआत के लिए समय के अनुकूलता की बात लेकर आ सकते हैं.

Virgo Tarot Card Rashifal: काम में लापरवाही से बचें, रिश्तों में समझदारी से कदम बढ़ाएं
कन्या राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 04 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सख्ती के चलते परेशान हो सकते है. उनका अत्यधिक अनुशासन प्रयोग होना बच्चों को परेशान कर सकता है. उनको समझने का प्रयास कर सकते हैं. पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दे. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं. बच्चों में फिजूल खर्ची की आदत बढ़ने न दे. बच्चों की गतिविधियों और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते रहे. 

व्यवसायिक/ Professional:

किसी कार्य में मुनाफा धीमी गति  से मिलता नजर आएगा. कार्यस्थल पर की गई लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. भावनाओं में बहकर आर्थिक फैसला ना ले. किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. थोड़े से प्रयास में ही अच्छे सफलता प्राप्त होने की उम्मीद बन सकती है. व्यवसाय में मार्केटिंग और के कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें. कार्ल स्थल पर सहकर्मी और सहयोगियों के साथ ज्यादा बातचीत न करना बेहतर रहेगा. 

स्वास्थ्य/Health:

ज्यादा देर तक बैठकर कार्य करने के कारण पीठ में दर्द के साथ वजन भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इस समय बीच में उठकर स्ट्रेचिंग के साथ छोटी सी वॉक बेहतर रहेगी. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आर्थिक मामले में पूरी तरह से जीवनसाथी के ऊपर निर्भर चले आ रहे हैं. स्वयं के आर्थिक निर्णय लेने का प्रयास करें. 

रिश्ते/Relationship:

कुछ लोगों के पीछे भागते रहना सिर्फ अपने समय की बर्बादी करना है. सामने वाले रिश्ते को स्वार्थ का रूप दे सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com