विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: नकारात्मकता से दूरी बनाएं, कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत

Cancer Tarot Card Horoscope 04 September: Eight of Swords की ऊर्जा परेशानियों का समाधान खुद तलाशने, नकारात्मकता से दूरी और नौकरी में बदलाव पर विचार करने का संकेत देती है.

Cancer Tarot Card Rashifal: नकारात्मकता से दूरी बनाएं, कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत
कर्क राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 04 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव में खुद को उलझता हुआ महसूस कर रहे हैं. चारों तरफ अंधेरा नजर आने से मन में नकारात्मकता बढ़ सकती है. इस समय अपने आसपास के लोगों की बातों से खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं. इस स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें. हिम्मत और पहल आपको ही करनी होगी. अपने आसपास के नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं.अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

कार्यक्षेत्र को बढ़ती राजनीति और किसी अधिकारी के पक्षपात पूर्ण रवैए के चलते नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं. इस समय कार्यों से मन में भटकाव का महसूस करेंगे. व्यवसाय में किसी अनुबंध को पूरा करने में थोड़ी रुकावट आ सकती है. इस समय साझेदार की मदद से परेशानियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे. अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे. किसी की कमियों का मजाक ना बनाएं. कार्य स्थल पर सभी कर्मचारी एक समान होते हैं. जाति या आर्थिक स्थिति को लेकर भेदभाव ना करें. 

स्वास्थ्य/Health:

बदलते मौसम में साफ सफाई का खास ख्याल रखें. इस समय किसी तरह का संक्रमण परेशान कर सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

पैसों के लेनदेन में धोखा खा सकते हैं. पैसों को लेकर किसी तरह का लेनदेन ना करें. 

रिश्ते/Relationship:

शादी की इच्छा रखने वाले व्यक्ति के लिए जल्द ही अच्छे रिश्ते की प्राप्ति हो सकती है. घर में व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com