विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: अहंकार की जगह शांति से बात संभालने का करें प्रयास, कार्य क्षेत्र में राजनीति से बनाएं दूरी

Virgo Tarot Card Horoscope 04 August: Temparence की ऊर्जा जीवन में अहंकार और स्वार्थ से दूरी बनाए रखना, किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न लेने का प्रयास एवं अपने कार्यों की सफलता के लिए बनाई गई रणनीति की गोपनीयता बनाए रखने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: अहंकार की जगह शांति से बात संभालने का करें प्रयास, कार्य क्षेत्र में राजनीति से बनाएं दूरी
पति-पत्नी के बीच हुई अनबन को निजी ही रहने दे.
ndtv

Virgo Tarot Card Horoscope 04 August 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें. पारिवारिक मामलों में अहंकार छोड़कर शांति से बात संभालने का प्रयास करें. जीवनसाथी की कमियों का मजाक ना उड़ाए. परिवार के बच्चों की गलतियों पर उन्हें डांटने की जगह समझने का प्रयास करें. इससे उन्हें अपनी गलतियां समझ आएंगी. प्रिय के साथ विवाह को लेकर परिजनों की सहमति प्राप्त न होने से दु:खी हो सकते हैं. इस स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखे. कुछ समय बाद पुनः कोशिश कर परिजनों को मनाने का प्रयास किया जा सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र की राजनीति का हिस्सा ना बने. इससे आपके कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.किसी बात को लेकर सहयोगियों के साथ हुई बहस को बेकार में लंबा ना बनाएं.चुप रह कर बहस को समाप्त करने की कोशिश करें. व्यवसाय में कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर  गुमराह करने का प्रयास कर सकता है. सामने वाले की बात पर विश्वास करने की जगह अपने विश्वास सूत्रों से सही जानकारी एकत्र करने का प्रयास करें.कार्य क्षेत्र में किसी कार्य को लेकर बनाई गई अपनी रणनीति को सभी के साथ साझा ना करें.

स्वास्थ्य/Health

ज्यादा गुस्सा और तनाव करने के कारण आंखों पर असर हो सकता है. आंखों में लालिमा बढ़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी करीबी को उधार देते समय लिखित कार्रवाई जरूर करें. आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. साथ ही आपके पैसे के वापस मिलने की उम्मीद भी बनी रहेगी. 

रिश्ते/Relationship

किसी तीसरे व्यक्ति की बात पर भरोसा करके अपना रिश्ता खराब ना करें. पति-पत्नी के बीच हुई अनबन को निजी ही रहने दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com