विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: कुछ अच्छे शुभ समाचार जल्द ही मिलने की है संभावना, पढ़ें अपना राशिफल

Taurus Tarot Card Horoscope 04 August: Eight of wands की ऊर्जा विदेश यात्रा का योग, व्यवसाय में नए अनुबंध के मिलने से आर्थिक स्थिति और बेहतर होने की संभावना एवं किसी के लिए भी अपनी निरंतर उपलब्धता न बनाए रखने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: कुछ अच्छे शुभ समाचार जल्द ही मिलने की है संभावना, पढ़ें अपना राशिफल
अपनी माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें
ndtv

Taurus Tarot Card Horoscope 04 August 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: अचानक से स्थितियों में आया बदलाव जीवन में उथल-पुथल कर सकता है. कुछ अच्छे शुभ समाचार जल्द ही मिलने की संभावना बन रही है. संतान की नौकरी का समाचार से परिवार का माहौल खुशनुमा होगा. किसी करीबी संबंधी के साथ पैसों के लेनदेन के कारण चल रहे विवाद की समाप्ति हो सकती है. जिसके चलते रिश्तो में सुधार आ सकता है. जीवनसाथी के विदेश जाने का समाचार खुशी के साथ थोड़ा उदास कर सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional

लंबे समय से किसी अनुबंध पर सहमति बनने के अवसर नजर ना आने से चिंता बनी हुई थी. इस समय सामने वाले पक्ष की तरफ से अनुबंध पर सहमति की बात पुनः शुरू हो सकती है. सहमति से पूर्व सभी शर्तों को अच्छे से जांच परख ले. कार्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति के कूटनीतिक के व्यवहार के चलते कुछ परेशानी हो सकती है. इस स्थिति में उस सहयोगी को किसी उलझन में फंसा कर आनंद लेंगे. किसी को अपने व्यवहार का फायदा ना उठने दे. नकारात्मक और आलोचना करने वाले लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें. 

स्वास्थ्य/Health

जल्दबाजी में गरम चाय या कॉफी पीने के कारण मुंह में काफी जलन हो सकती है. जिसके चलते कुछ भी खाना मुश्किल हो सकता है. इस समय घरेलू उपचार कर इस समस्या से बाहर निकाला जा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहे मामले में काफी धन खर्च हो रहा है. परिवार के अन्य सदस्यों से धन की व्यवस्था करने की बात करेंगे. 

रिश्ते/Relationship

भाई भाभी के साथ रिश्तों को बेहतर बनाए रखें. अपनी माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com