विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: मकान के नवीनीकरण के लिए धन की कर सकते हैं व्यवस्था, जरूरत पढ़ने पर लेना पड़ सकता है लोन

Scorpio Tarot Card Horoscope 04 August: King of cups की ऊर्जा जीवन में सही समय पर सही फैसला लेकर अच्छी सफलता प्राप्त करने का प्रयास,कार्य स्थल या व्यवसाय में नए बने संपर्कों से लाभ प्राप्ति और अपनी समझदारी और सूझबूझ से कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं वृश्चिक राशि वाले जातकों को जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: मकान के नवीनीकरण के लिए धन की कर सकते हैं व्यवस्था, जरूरत पढ़ने पर लेना पड़ सकता है लोन
आगे जरूरत पड़ने पर लोन भी ले सकते है.
ndtv

Scorpio Tarot Card Horoscope 04 August 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: किसी समस्या का समाधान गुस्से की जगह सूझबूझ से निकाल सकते है परिवार में आपके समझदारी भरे व्यवहार की प्रशंसा हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य के अनैतिक संबंधों के कारण परिवार के मान सम्मान में कमी आ सकती है. इस समय उस सदस्य से बात बंद कर सकते है. समय रहते परिवार में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ बदलाव करने पड़ सकते है. जो आगे सकारात्मक प्रभाव डाल सकते है.

व्यवसायिक/ Professional

कला और साहित्य से जुड़े लोगों  के कार्यों को सम्मान प्राप्त होगा. व्यवसाय में बने नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे. साझेदार के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे. कार्य क्षेत्र में अपने अधीनस्थ कर्मचारी के संतान के विवाह में सभी लोग आर्थिक मदद कर करेंगे. कार्य क्षेत्र में सभी लोग एक दूसरे के साथ परिवार की तरह जुड़ाव महसूस कर सकते हैं. व्यावहारिकता से लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे. 

स्वास्थ्य/Health

जल्दबाजी में कार्य करने के कारण पैरों में जकड़न महसूस हो सकती है. इसके चलते पंजो में काफी दर्द हो सकता है. ठंडा और गर्म पानी से बारी-बारी सिकाई कर दर्द से राहत मिल सकेगी. 

आर्थिक स्थिति/Finance

मकान के नवीनीकरण के लिए धन की व्यवस्था कर सकते हैं. आगे जरूरत पड़ने पर लोन भी ले सकते है.

रिश्ते/Relationship

आर्थिक मामलों में एक दूसरे की मदद करने से रिश्तों में मजबूती आ सकती है. पैसों को लेकर रिश्तो में कड़वाहट न बढ़ने दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com