विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: परिवार में संपत्ति को लेकर हुए समझौते में हो सकता है धनलाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Sagittarius Tarot Card Horoscope 04 August: Page of pentacles की ऊर्जा पारिवारिक संपत्ति में समझौते से धनलाभ, साझेदारी में व्यवसाय की शुरुआत लाभदायक और समय रहते गलतफहमियों में सुधार की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते है, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: परिवार में संपत्ति को लेकर हुए समझौते में हो सकता है धनलाभ, पढ़ें अपना राशिफल
नए मकान को खरीदने में इस धनराशि का उपयोग करेंगे. 
ndtv

Sagittarius Tarot Card Horoscope 04 August 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: तनाव से बचकर रहे. छोटी सी गलतफहमी के चलते करीबी मित्र या किसी संबंधी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. संतान के बारे में शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बढ़ेगी. आपके  व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में विलंब हो सकता है. किसी पारिवारिक मामले घर के बुजुर्ग एवं अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें.

व्यवसायिक/ Professional

महिलाओं से संबंधित व्यवसाय लाभदायक रहेंगे. साझेदारी में व्यवसाय की शुरुआत कर सकते है. पुराने रुके हुए कार्यों को लेकर उच्च अधिकारी से मतभेद हो सकता है. इस समय प्रोडक्ट की गुणवत्ता को लेकर कुछ नए बदलाव किए जा सकते है. कार्यस्थल पर कुछ सामान्य सुविधाओं को लेकर किसी सहयोगी के साथ विवाद हो सकता है. जिसका असर दोनों के कार्यों पर पड़ेगा. कार्यस्थल या व्यवसाय में अपने व्यवहार में मर्यादा और सौम्यता बनाए रखें.

स्वास्थ्य/Health

नाक की हड्डी बढ़ सकती है. जिसके कारण श्वास सम्बन्धी परेशानियां हो सकती है. चिकित्सक शल्य चिकित्सा का परामर्श दे सकते है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

परिवार में संपत्ति को लेकर हुए समझौते से काफी धनलाभ हो सकता है. नए मकान को खरीदने में इस धनराशि का उपयोग करेंगे. 

रिश्ते/Relationship

परिवार में किसी सदस्य की तबियत खराब होने पर उसकी सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com