विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: ज्यादा तेज बोलने के कारण गले में हो सकती है परेशानी, स्वास्थ्य का रखें ध्यान

Pisces Tarot Card Horoscope 04 August: Knight of cups की ऊर्जा जीवन में अपने आप को प्राथमिकता देने का प्रयास, कार्य क्षेत्र में राजनीति से दूरी और किसी का व्यवहार संदिग्ध होने पर सामने वाले के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: ज्यादा तेज बोलने के कारण गले में हो सकती है परेशानी, स्वास्थ्य का रखें ध्यान
सामने वाला अभी आपकी बात को समझना ही नहीं चाह रहा है.
ndtv

Pisces Tarot Card Horoscope 04 August 2026 Meen Tarot Card Rashifal: दूसरों की मदद करने के साथ अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने पर भी ध्यान दें. इस समय कार्यों को पूरा करने को लेकर व्यस्तता हो सकती है. छोटे बच्चों की गतिविधियों को नजर अंदाज न करें. परिवार में रिश्तेदारों के आगमन से अव्यवस्था का माहौल हो सकता है. सभी के सहयोग से घर को व्यवस्थित करेंगे. परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत का ख्याल रखें. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में मार्केटिंग और मीडिया से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं. साझेदारी को लेकर सावधानी रखें. यदि सामने वाले के व्यवहार में अचानक बदलाव आते नजर आ रहे हैं. तो उनके पीछे का कारण जानने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र की राजनीति से कुछ राहत प्राप्त हो सकती है. इस समय अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में केंद्रित करें. आपकी जरा सी भी लापरवाही आपकी बनी बनाई साख खराब कर सकती है. अपने कार्यों को समय पर पूरा करें. आलस और लापरवाही इन चीजों से दूर रहे. 

स्वास्थ्य/Health

ज्यादा तेज बोलने के कारण गले में काफी परेशानी महसूस कर सकते हैं. इस समय धीमी आवाज में बोले और गुनगुने पानी का सेवन करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक स्थिति सामान्य है. संतान के अनावश्यक खर्चो को लेकर परेशान हो सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

प्रिय सेछोटी सी बात को लेकर बहस हो सकती है. सामने वाला अभी आपकी बात को समझना ही नहीं चाह रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com