Libra Tarot Card Horoscope 04 August 2026 Tula Tarot Card Rashifal: अपनी बनाई योजना पर कार्य करें. कोई भी जरूरी फैसला जल्दबाजी में न ले. इस समय अपना ध्यान निजी और पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में लगा सकते हैं. जलन के चलते कोई करीबी संबंधी आपके कार्यों में परेशानी उत्पन्न कर सकता है. ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान देने की जगह अपने कार्यों में व्यस्त रहे. योजनाबद्ध तरीके से आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में काम करने के तरीके में बदलाव अच्छा लाभ लेकर आ सकता है भावनाओं की जगह समझदारी और व्यावहारिकता से फैसले लें. अपने सहज और सरल स्वभाव का फायदा किसी को उठाने ना दे. किसी की चापलूसी भरी बातों में आकर उसके कार्यों की जिम्मेदारी ना लें. कार्य क्षेत्र में ज्यादा काम होने से तनाव बढ़ सकता है. ऐसे लोग जो सिर्फ कार्यों में नुक्स या कमी निकालते रहते हैं. उनकी बातों को सुनकर अपने विचारों में नकारात्मकता ना लाएं. अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और सूझबूझ से पूरा करें.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा खाना खाने से बदहजमी और पेट खराब होने की परेशानी हो सकती है. इस समय बाहर के खाने से बचें.
आर्थिक स्थिति/Finance
व्यवसाय में धन निवेश करते समय योजना की पूरी जानकारी अवश्य लें. घर के किसी बड़े सदस्य से कीमती उपहार मिल सकता है.
रिश्ते/Relationship
जीवनसाथी की भावनाओं को समझें. रिश्ते में सम्मान और भरोसा बनाए रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं