विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: नए अधिकारी के व्यवहार से कार्यस्थल में होगा परिवर्तन, पढ़ें अपना राशिफल

Leo Tarot Card Horoscope 04 August: Five of swords की ऊर्जा अपनी बात स्पष्ट रूप से रखकर विवाद/बहस खत्म करने का प्रयास, कार्यस्थल में आए परिवर्तन के चलते दुविधा का वातावरण और किसी की निजी बातों में दखलंदाजी के कारण बदनामी होने की स्थिति की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: नए अधिकारी के व्यवहार से कार्यस्थल में होगा परिवर्तन, पढ़ें अपना राशिफल
पैसों के लेनदेन और हिसाब किताब को अनदेखा न करें. 
ndtv

Leo Tarot Card Horoscope 04 August 2026 Singh Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी से उसके व्यर्थ के खर्चों को लेकर विवाद हो सकता है. सामने वाले की फिजूल खर्ची की आदत चिंतित कर सकती है. परिवार में किसी सदस्य के साथ किसी विषय को लेकर बहस बाजी हो सकती है. इस स्थिति में बहस न बढ़ाने के लिए चुप रहना बेहतर रहेगा. सामने वाले के शांत होने पर उसके समक्ष अपनी बात स्पष्ट रूप से रखकर बहस को खत्म किया जा सकता है. पिता के स्वभाव में आया बदलाव परिवार में सभी लोगों को अचंभित कर सकता है. इस समय उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रख सकते है. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य स्थल पर आया नया अधिकारी अपने कठोर व्यवहार की वजह से काफी प्रसिद्ध है. अधिकारी ने आते ही कार्य क्षेत्र में कुछ नए बदलाव कर सकते है. काफी लोगों के विभाग परिवर्तन की स्थिति बनती नजर आ रही है. जिसके चलते सहयोगियों के बीच दुविधापूर्ण  माहौल बना हुआ है. किसी वरिष्ठ जन की मदद से इस दुविधा का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे. किसी की निजी बातों में दखलअंदाजी करना आपकी छवि को  खराब कर सकता है. सामने वाला व्यक्ति आपको गलत आरोप में फंसा सकता है. 

स्वास्थ्य/Health

यदि किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त हैं. तो नियमित जांच करवाते रहना बेहतर रहेगा, साथ ही दिनचर्या को नियमित करने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक मामलों में सावधान रहे. पैसों के लेनदेन और हिसाब किताब को अनदेखा न करें. 

रिश्ते/Relationship

किसी के बारे में पीठ के पीछे बुराई ना करें. इससे रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com