Gemini Tarot Card Horoscope 04 August 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: इस समय कुछ फैसले जल्दबाजी में लेने पड़ सकते हैं. लापरवाही या आलस के लिए समय नहीं रहेगा. मन की शांति के लिए किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे. पारिवारिक जीवन में कुछ नए बदलाव सभी के लिए सकारात्मक होंगे. अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों से मदद की उम्मीद ना करें. इससे लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं. हमेशा दूसरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना आवश्यक नहीं है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यावसायिक क्षेत्र में अपने मित्र की सलाह से किसी नए अवसर को प्राप्त करने का प्रयास कर सकते है. अचानक से कुछ लोगों के कार्य स्थल पर अनुपस्थित होने के कारण कुछ कार्यों की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है. इन जिम्मेदारियां को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ेगा. अपने कार्य की अधिकता और तनाव का असर पारिवारिक जीवन पर ना पड़ने दे. आपकी मेहनत और दिए गए कार्य को समय पर पूरा करने की क्षमता से नई महत्वपूर्ण परियोजना में अच्छे पद पर नियुक्ति प्राप्त हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा भागदौड़ करने के कारण काफी थकान महसूस कर सकते हैं. इस समय पर्याप्त नींद ले और पौष्टिक भोजन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी मित्र के विश्वास पर दिया गया उधार तय समय सीमा पर वापस न मिलने के कारण चिंतित हो सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. मित्रों के साथ कहीं घूम सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं