Capricorn Tarot Card Horoscope 04 August 2026 Makar Tarot Card Rashifal: अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से व्यक्तित्व में सुधार आएगा. सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. किसी करीबी रिश्तेदार के गलत व्यवहार के चलते मन मुटाव हो सकता है. परिवार में अपने महत्व को बनाए रखेंगे. वाहन खरीदने की योजना को अभी डालना बेहतर रहेगा. मौजूदा खर्चो को कम करने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी निरंतर बनाए रखें. अपने महत्वपूर्ण फैसलों में किसी अन्य व्यक्ति को दखल न देने दे. व्यवसाय में किसी कर्मचारी के साथ हुए विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें. किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी स्थिति को और खराब कर सकती हैं. समय पर कार्य पूरा करने का दवाब मानसिक तनाव दे सकता है. कार्य स्थल पर किसी सहयोगी के साथ प्रेम संबंध आपकी छवि को बिगाड़ सकते हैं. प्रेम संबंधों को कार्य क्षेत्र से दूर रखें.
स्वास्थ्य/Health
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
आर्थिक स्थिति/Finance
अचानक से कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं. जिन पर नियंत्रण करना मुश्किल हो सकता है.
रिश्ते/Relationship
जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के साथ बने संबंध पारिवारिक तनाव के कारण बन सकते हैं. ऐसे संबंधों से दूर रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं