Cancer Tarot Card Horoscope 04 August 2026 Kark Tarot Card Rashifal: व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. इस समय भावनाओं की जगह समझदारी से कार्य करें. सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी से कुछ नए लोगों से संपर्क बना सकते हैं. भविष्य में उनसे फायदा मिलने की उम्मीद बन रही है. परिवार की महिलाओं का सहयोग घर के बजट और अनुशासन बनाए रखने में सकारात्मक रहेगा.
व्यवसायिक/ Professional
सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सावधानी रखें. किसी भी लापरवाही या जल्दबाजी के चलते हुई कोई गलती बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुख सुविधाओं को लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं. दूसरे के बहकावे में आकर साझेदार पर बेवजह शक ना करें. पहले स्वयं सच्चाई की जांच करें. उसके बाद किसी नतीजे पर पहुंचे. व्यवसाय में विरोधी आपके रिश्ते खराब करने के लिए गलतफहमी उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं. गैर जरूरी कामों में वक्त बर्बाद ना करें. रुके हुए कार्य को पूरा करें.
स्वास्थ्य/Health
छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान ना हो. शरीर की रोगों की क्षमता बेहतर करने के लिए नियमित योगा या हल्के-फुल्के व्यायाम करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी पुराने संपर्क से रुका हुआ पेमेंट वापस मिलने की उम्मीद बन रही है. इस समय व्यवसाय विस्तार के लिए बड़ी धनराशि की आवश्यकता पड़ सकती है.
रिश्ते/Relationship
घर के कामों में सभी को सहयोग दें. परिवार के बच्चों के साथ समय बिताए. घर के बड़े बुजुर्गों की जरूरतों का ख्याल रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं