विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: किसी समारोह के लिए खरीदारी पर आज कर सकते हैं अच्छा खर्च, आमदनी के साधन होंगे बेहतर

Aries Tarot Card Horoscope 04 August: Queen of pentacles की सकारात्मक ऊर्जा महिलाओं की सुख सुविधा में बढ़ोतरी, पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में महिलाओं के लिए अच्छे बदलाव एवं किसी की भी गलत बात पर कोई प्रतिक्रिया न देकर विवाद को समाप्त करने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: किसी समारोह के लिए खरीदारी पर आज कर सकते हैं अच्छा खर्च, आमदनी के साधन होंगे बेहतर
अपने सौंदर्य को निकालने के लिए खर्च करेंगे. 
ndtv

Aries Tarot Card Horoscope 04 August 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: कामकाजी और घरेलू महिलाओं के लिए समय अनुकूल है. दोनों क्षेत्रों में कुछ बदलाव होते नजर आएंगे. जो महिलाओं के हित में होंगे. आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग आकर्षित हो सकते हैं. इस समय किसी वजह से आरोप लगने की स्थिति बन सकती है. दूसरे लोगों को अपनी निजी बातों से दूर रखें. 

व्यवसायिक/ Professional

इस समय कार्य की अधिकता के चलते व्यस्त हो सकते हैं. आमदनी के साधन बेहतर होते नजर आएंगे. कार्यस्थल पर कुछ बदलाव करके सब कुछ व्यवस्थित कर सकते हैं. पदोन्नति के मौके बन रहे हैं. कार्यों को पूरी ईमानदारी  से पूरा करें. आपकी ईमानदारी और कार्य कुशलता अच्छी पदोन्नति का रास्ता खोल सकती है. बेवजह किसी से उलझने की जगह स्वयं को अपने कार्यों तक सीमित रखें. कार्य क्षेत्र में यदि कोई बेवजह आपसे उलझने की कोशिश कर रहा है, तो उसकी बातों पर कोई प्रतिक्रिया न दें.

स्वास्थ्य/Health

किसी की बातों को लेकर ज्यादा तनाव न करें. भोजन करते समय गुस्सा या तनाव करना स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी समारोह के लिए खरीदारी पर अच्छा खर्च कर सकते हैं. अपने सौंदर्य को निकालने के लिए खर्च करेंगे. 

रिश्ते/Relationship

बड़ी या छोटी बहन के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो सकती है. इस समय सामने वाले को मनाने का प्रयास करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Àaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com