Sagittarius Tarot Card Horoscope 03 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: रोजमर्रा की दिनचर्या से दूर कुछ समय अपनी पसंद की क्रिएटिव कार्यों में व्यतीत कर सकते हैं. इस समय कार्य की अधिकता के चलते उदासीनता महसूस कर सकते है. परिवार के सभी सदस्यों के साथ धार्मिक आयोजन के बारे में बातचीत हो सकती है. करीब रिश्तेदारों केआगमन से परिवार में चहल-पहल बढ़ सकती है. बच्चों की गतिविधियों में शामिल होकर मन का तनाव दूर कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्यस्थल पर अनजान लोगों से ज्यादा मेलजोल ना रखें. व्यावसायिक मामलों में जल्दबाजी और लापरवाही से बचे. कार्य के सिलसिले में अचानक से यात्रा करने का आदेश मिल सकता है. इस यात्रा के कारण संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे. किसी सहकर्मी की आर्थिक मदद करते समय अपनी क्षमता का ध्यान अवश्य रखें. निजी परेशानियों को कार्य स्थल पर ना लाएं. व्यवसाय में उधार दिया गया पैसा या रुका हुआ पेमेंट वापस मिल सकता है. इससे राहत महसूस करेंगे.
स्वास्थ्य/Health:
गले में खराश और सूजन के चलते खान-पान में काफी परहेज करना पड़ सकता है. इस समय ठंडे और खट्टे पदार्थों का सेवन न करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
संतान के उच्च शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था करेंगे. उसकी विदेश में पढ़ने की इच्छा को पूरा करने के लिए सभी संभव प्रयास कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
किसी के भी साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें. सामने वाले के साथ रिश्ते की मर्यादा बनाए रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं