Pisces Tarot Card Horoscope 03 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: पुराने लोगों से मेल मुलाकात हो सकती है. जीवन में आगे बढ़ते समय अपनी रूढ़ियों और परंपराओं से दूरी ना बनाएं. परिवार का महत्व समझ सकते हैं. बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उनके साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाने का प्रयास करें. बड़े बुजुर्ग लोगों की बातों को अनसुना ना करें. यदि कोई आपसे उम्मीद कर रहा है, तो उसकी उम्मीद पूरी करने का प्रयास अवश्य करें. जरूरी कामों को आगे के लिए ना टालें.
व्यवसायिक/ Professional:
किसी करीबी सहकर्मी से अनबन के चलते रिश्तो में तनाव बढ़ सकता है. इस समय सामने वाले से किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं. कार्य क्षेत्र में गलत बात का साथ न दे. गलत संगति और गलत लोगों से दूर रहे. स्वयं के विचारों को व्यवस्थित करें. किसी के भड़काने पर सामने वाले पर आरोप न लगाएं. इस समय शांत रहकर अपने कार्यों को पूरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा.किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें.
स्वास्थ्य/Health:
बदलते मौसम में सर्द गर्म के कारण बीमार पड़ सकते है. इस समय हल्का और सुपाच्य भोजन ले.
आर्थिक स्थिति/Finance:
व्यर्थ के खर्चों से दूरी बनाएं. पैसे को बचा कर रखें.
रिश्ते/Relationship:
रिश्तो से विश्वास उठ सकता है. सामने आ रही कई परिस्थितियों के चलते लोगों से दूरी बना सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं