विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: स्वयं की रुचियां और पसंद की चीजों पर धन खर्च, पदोन्नति के आसार

Virgo Tarot Card Horoscope 03 August:- Nine of cups की सकारात्मक ऊर्जा छोटी बड़ी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति की संभावना, सफलता के साथ सतर्कता भी जरूरी. आईए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: स्वयं की रुचियां और पसंद की चीजों पर धन खर्च, पदोन्नति के आसार
कन्या राशि
file photo

व्यक्तिगत/Personal:- इस समय स्वयं के लिए समय निकले. स्वयं की रुचियां और पसंद की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं. परिवार में संबंधियों के आगमन से माहौल में चहल पहल बनी रहेगी. आपकी छोटी-छोटी महत्वाकांक्षाएं पूरी होती नजर आ सकती है. किसी बड़ी महत्वाकांक्षा के पूरे होने की संभावना बनने से मन उत्साहित होगा. जीवनसाथी का सहयोग करने से सामने वाले के मन में आपके प्रति आदर और सम्मान की भावना बढ़ती नजर आएगी. संतान की उपलब्धि पर खुश होंगे. 

व्यवसायिक/ Professional:- पदोन्नति में अच्छे पद की प्राप्ति मन को हर्षित कर सकती है. उच्च अधिकारी आपकी योग्यता और काबिलियत को सम्मानित करेंगे. कुछ ईर्ष्यालु सहयोगी आपकी सफलता से चिढ़ सकते हैं सामने वाले की गतिविधियों को नजर अंदाज न करें. सफलता प्राप्ति के साथ आसपास के वातावरण को लेकर सावधान रहना आगे परेशानियों से बचा सकता है.किसी नई परियोजना पर कार्य करते समय अन्य विभाग के लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है. अपने वर्तमान स्थिति से संतुष्ट नजर आएंगे.

स्वास्थ्य/Health:- कुछ समय से चली आ रही त्वचा संबंधी किसी परेशानी में अब धीमी गति से राहत मिलना शुरू हो सकती है. इस बात से मन को सुकून मिलेगा. चिकित्सक की सलाह पर आवश्यक परहेज बनाए रखेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- धन की व्यवस्था न होने के कारण किसी मनचाही संपत्ति को खरीदने का सपना जो पूरा नहीं हो पाया है.अब जल्द ही इस सपने को साकार करेंगे. 

रिश्ते/Relationship:- अतीत में हुई कड़वाहट या परेशानी को वर्तमान जीवन में लाकर समस्याएं उत्पन्न ना करें. रिश्तो में मधुरता लाने का प्रयास करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com