व्यक्तिगत/Personal:- आपकी किसी निजी बात का पता किसी करीबी व्यक्ति को लगने से परेशान हो सकते हैं. सामने वाला आपकी इस स्थिति का फायदा उठा सकता है. इस स्थिति में अपनी परेशानी का समाधान सूझबूझ से निकालें. दूसरों की समस्याओं में उलझने की जगह अपने कार्य पर ध्यान दें. योजना बनाकर अपने कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करें. पारिवारिक मामलों में सिर्फ अपनी राय को महत्व न दें. बल्कि परिवार के सभी सदस्यों की राय को शामिल करें.
व्यवसायिक/ Professional:- कार्य क्षेत्र में विरोधी आपको लक्ष्य से भटकने की कोशिश कर सकते हैं. इस समय अपना पूरा ध्यान अपने कार्य पर केंद्रित रखें .व्यवसाय बढ़ाने के लिए बनाई गई योजना पर कार्य शुरू करें. किसी की भी बातों में आकर कार्यशैली में बदलाव न लाएं.अपने फाइलों और रिकॉर्ड्स को व्यवस्थित रूप से रखें. अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. इस समय अपनी बात स्पष्ट रूप से उनके समक्ष रखना इस मतभेद को खत्म कर सकती है. अपने कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भरता समाप्त करें. अपने कार्य स्वयं करना संतुष्टि देगा.
स्वास्थ्य/Health:- परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. परिवार के सभी सदस्यों की स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर देंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance:- कहीं पर पेमेंट रुकने से परेशानी हो सकती है. इस समय जल्दबाजी न करें.
रिश्ते/Relationship:- जीवनसाथी के साथ उसके व्यवसाय को आगे बढ़ने पर विचार विमर्श कर सकते हैं. घरेलू कार्यों में मदद कर जीवनसाथी को खुश करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं