विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण, किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न देने पर ध्यान

Pisces Tarot Card Horoscope 03 August:-Strength की ऊर्जा जीवन में धैर्य आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखने की आवश्यकता. आईए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण, किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न देने पर ध्यान
मीन राशि
file photo

व्यक्तिगत/Personal:- अपने क्रोध और आवेश नियंत्रण रखें.बिगड़े हुए कार्य समझदारी से ठीक करने का प्रयास करें. इस समय स्वयं को अंदर से मजबूत महसूस कर सकते हैं. जीवनसाथी की छोटी मोटी गलतियों को माफ करें. परिवार में सभी छोटे-बड़े सदस्यों के साथ व्यवहार में सम्मान और उसने बनाए रखें. धैर्य और आत्मविश्वास से आप हर कठिन परिस्थिति से मुकाबला साहस से करते आए है. 

व्यवसायिक/ Professional:- ईर्ष्यालु लोगों की बातों में आकर गलत निर्णय न ले. कार्यों में आ रही चुनौतियों को लेकर किसी वरिष्ठ जन की सलाह ले सकते हैं. अपने विरोधियों की गलत मंशा को अपने कार्य की सफलता से धूमिल कर सकते हैं.व्यवसाय में रुके हुए पैसे को वापस लाने की कोशिश सफल होती नजर आ रही है.  उच्च अधिकारी आपके धैर्य  और आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे. कठिन परिस्थितियों में भी आपका सहज व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:- अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करें. शारीरिक साफ सफाई का विशेष ध्यान दें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:-  मौज मस्ती और मनोरंजन में काफी धन खर्च कर सकते है. कुछ शेयर्स को खरीदने पर विचार कर रहे है. 

रिश्ते/Relationship:- किसी से अपनी प्रेमल भावनाएं कहने के लिए समय प्रतिकूल है. थोड़ा धैर्य रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com