व्यक्तिगत/Personal:- घर में बदलाव या नवीनीकरण की योजना पर काम शुरू कर सकते है. परिवार के सभी सदस्यों की राय के अनुसार जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं इस समय अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण जरूरी है. मन मुताबिक कार्य न होने के कारण लोगों पर गुस्सा करने की जगह शांति से बात करें. इससे सामने वाले की बात स्पष्ट रूप से समझ सकेंगे. परिवार में छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना परिवार के अन्य सदस्यों को आपसे दूर कर सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:- इस समय कार्य स्थल और घर दोनों जगह व्यस्तता बढ़ सकती है. दोनों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करें. गैर जरूरी कार्यों में समय बर्बाद ना कर अपने कार्यों पर ध्यान दें. यदि किसी यात्रा को करना करना पड़े, तो अभी उसे स्थगित करना बेहतर रहेगा. इस समय यात्रा करने से परेशानी हो सकती है. पूर्व में की गई मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. कर्मचारियों की मदद से रुके हुए कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करेंगे. व्यवसाय में साझेदार के साथ किसी नए अनुबंध पर विचार विमर्श हो सकता है.
स्वास्थ्य/Health:- समय-समय पर शरीर की आवश्यक जांच करवाते रहे. इससे आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी.
आर्थिक स्थिति/Finance:- अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं. घर की नवीनीकरण के लिए बजट तैयार कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं