विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: विवाह के लिए परिजनों का दबाव, गलतियों को साधनों की कमी ना बताएं

Leo Tarot Card Horoscope 03 August:-Four of cups की ऊर्जा समय पर सही निर्णय लेकर अच्छे अवसर प्राप्त करने का प्रयास. आईए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: विवाह के लिए परिजनों का दबाव, गलतियों को साधनों की कमी ना बताएं
सिंह राशि
file photo

व्यक्तिगत/Personal:- सामाजिक गतिविधियों में  भागीदारी से समाज में मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है .जरूरत से ज्यादा किसी के विषय में सोच विचार से अच्छे मौके हाथ से जा सकते हैं. सही समय पर सही निर्णय लें. जरूर से ज्यादा दिखावा न करें. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. परिवार में सभी लोग सदस्यों को मनोरंजक गतिविधियों में शामिल कर परिवार में खुशी और उत्सव बनाए रखें. विवाह के लिए परिजनों का दबाव बढ़ सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional:- उपलब्ध सीमित संसाधनों में कार्य पूरा करने का प्रयास करें. अपनी गलतियों को साधनों की कमी का नाम ना दें. कार्य क्षेत्र में तुरंत निर्णय लेने की आदत अपनाए, अन्यथा अच्छे मौके हाथ से जा सकते हैं. व्यवसाय में कुछ बदलाव पर विचार कर सकते हैं. इस बदलाव से अच्छा फायदा प्राप्त होने की उम्मीद नजर आ रही है. नौकरी में पदोन्नति की सूचना प्राप्त हो सकती है ज्यादा जोखिम वाले कार्य से बचें.अति उत्साह में आकर अपना नुकसान ना करें. 

स्वास्थ्य/Health:- जल्दबाजी या लापरवाही से  कोई भी कार्य को पूरा करने की कोशिश परेशान कर सकती है. नुकीली और तेज धारदार वस्तुओं से कार्य करते समय सावधानी रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी को प्रभावित करने के लिए आवश्यक धन खर्च न करें. शेयर मार्केट में धन निवेश से अभी बचकर रहे. 

रिश्ते/Relationship:- मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. साथ मिलकर शॉपिंग और मूवी जाने की योजना बन  सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com