व्यक्तिगत/Personal:- अपने व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करें. हर बात पर शक करने की आदत दूसरे लोगों की परेशानी का कारण बन सकती है. बिना जांचे किसी पर भरोसा ना करें.कोई करीबी मित्र अपने फायदे के लिए आपसे रिश्ते बिगाड़ सकता है इस बात से मन आहत होगा. रूढ़िवादी और अंधविश्वास में आकर किसी को अपना फायदा ना उठने दे.ढोंगी साधु संतों और बाबा लोगों से दूर रहे.
व्यवसायिक/ Professional:- अचानक से व्यवसाय में काफी रुकावट आ सकती हैं. अच्छे भले चलते कार्यों की गति भी धीमी होती नजर आएगी. कुछ सहयोगियों के व्यवहार में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकता है. इस समय व्यवसाय में अपनी उपस्थिति बनाए रखें.इस स्थिति अपने प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें.सभी करीबी सहयोगियों के व्यवहार और गतिविधियों पर ध्यान दें. अति विश्वास ना करें.इस बात का विश्वास रखें, कि जल्द ही सभी स्थितियां सामान्य होने लगेंगी.
स्वास्थ्य/Health:- कार्यों में रुकावट को लेकर तनाव अनिद्रा का कारण बन सकता है.नींद पूरी न होने के कारण पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance:- अपने लेनदेन संबंधी सभी का जो और रिकॉर्ड्स को संभाल कर रखें.समय-समय पर उन पर नजर डालते रहे. पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें.
रिश्ते/Relationship:- पूर्व में कुछ लोगों के विश्वासघात के चलते काफी नुकसान उठा चुके हैं.इस समय किसी पर विश्वास करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं