विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: कई विवाह प्रस्ताव में से सही का चयन मुश्किल, लाभ कमाने के कई लुभावने विकल्पों की प्राप्ति

Capricorn Tarot Card Horoscope 03 August:- Seven of cups की ऊर्जा सूझबूझ और समझदारी से सही रास्तों का चयन, लालच में आकर गलत निर्णय न लेने की कोशिश.

Capricorn Tarot Card Rashifal: कई विवाह प्रस्ताव में से सही का चयन मुश्किल, लाभ कमाने के कई लुभावने विकल्पों की प्राप्ति
मकर राशि
file photo

व्यक्तिगत/Personal:- इस समय विवाह के लिए कई अच्छे प्रस्ताव विकल्प के रूप में सामने आ सकते हैं. इसमें से किसी एक का चयन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह पर सही रिश्ते का चयन कर अपनी सहमति दे सकते हैं. किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा ना करें. किसी से वादा करने से पूर्व अपनी क्षमता अवश्य देखें. वादा पूरा न करने से दूसरे का विश्वास टूट सकता है.

व्यवसायिक/ Professional:- नौकरी और व्यवसाय में लाभ कमाने के कई लुभावने विकल्प सामने आ रहे हैं. इस समय अपनी सूझबूझ और समझदारी से सही विकल्प का चयन कर आगे सफलता प्राप्त करने के मार्ग पर जा सकते हैं. लालच में आकर कोई फैसला ना ले. सहयोगियों की बातों में आकर अपना निर्णय प्रभावित न होने दे. किसी नए कार्य को करने से पूर्व जरूरी कागज की जांच पड़ताल अवश्य करें.एक समय में एक ही कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करें. 

स्वास्थ्य/Health:- चिकित्सक की सलाह के बिना किसी भी दवा का सेवन न करें. छोटी-छोटी परेशानियां को लेकर चिंतित ना हो.ज्यादा चिंता आपकी मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- लालच में आकर गलत साधनों से पैसा ना कमाए. अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाएं. 

रिश्ते/Relationship:- जीवनसाथी की बात का गलत मतलब निकालने से बचे. कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी बात समझे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com