व्यक्तिगत/Personal:- इस समय अतिउत्साह में आकर किसी नए कार्य की शुरुआत न करें. समय प्रतिकूल है.बिना पूरी जानकारी लिए नई शुरुआत करना बड़ा जोखिम ला सकता है. परिवार की जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा परेशान हो सकते है. अकेले सारी जिम्मेदारियां उठाने की जगह अन्य लोगों के साथ उनको बांट सकते है. हर काम को स्वयं करने की आदत में बदलाव लाएं।
व्यवसायिक/ Professional:- सभी कार्यों को पूरी तन्मयता से करना आपके लिए परेशानी बन सकता है. कार्य क्षेत्र में दूसरों की गलतियों के लिए खुद को जिम्मेदार न माने. इससे आत्मविश्वास खत्म हो सकता है. किसी भी निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न करें. भावनाओं की जगह व्यावहारिकता से निर्णय लें.इससे निर्णय के सफल होने की संभावना अधिक रहेगी. कार्य क्षेत्र में किसी की बातों में आकर अपनी कार्यशैली में बदलाव न लाएं.
स्वास्थ्य/Health:- भोजन में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें. हल्के-फुल्के व्यायाम या सुबह शाम की नियमित सैर को दिनचर्या में शामिल करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी को उधार दिया पैसा वापस सुनने से राहत की सांस लेंगे. किसी मित्र के उधार मांगने पर मना कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- एक दूसरे के प्रति इज्जत और सम्मान बढ़ेगा. सामने वाले की भावनाओं का सम्मान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं