विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: मन में धर्म, कर्म और आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव

Aries Tarot Card Horoscope 03 August:- The High Priestess की ऊर्जा मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ते कदम, मेहनत के अनुरूप प्रतिफल की प्राप्ति और पारिवारिक मामलों में अपनी राय को शामिल न करने की बात लेकर आ सकती है.

Aries Tarot Card Rashifal: मन में धर्म, कर्म और आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव
मेष राशि
file photo

व्यक्तिगत/Personal:- इस समय मन धर्म ,कर्म और आध्यात्मिक की ओर झुकता नजर आएगा. मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं. इस बदलाव को देख परिजन अचंभित होंगे. सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता नए लोगों से मित्रता कर सकती है. परिवार की विवादित संपत्ति को लेकर करीबी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती हैं. पारिवारिक मामलों में अपनी राय नहीं देंगे.

व्यवसायिक/ Professional:- कार्य क्षेत्र में पुराने कार्यों में आ रही रुकावटें मन भटका सकती है. किसी सहयोगी के साथ अपनी परेशानी साझा करेंगे. विद्यार्थियों के लिए जमकर मेहनत करने का समय है.आपकी मेहनत के अनुरूप प्रतिफल प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर वास्तु के अनुरूप कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. इस बात का विश्वास रखेंगे, कि जल्द ही इस बदलाव के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.व्यवसाय में पैसे के लेनदेन को लेकर आ रही गड़बड़ी परेशान कर सकती है.

स्वास्थ्य/Health:- बदलते मौसम में अपना बचाव स्वयं करें. ठंडी चीजों का सेवन कम करें. बारिश में भीगने से बचे.

आर्थिक स्थिति/Finance:- परिवार में पैसे के लेनदेन को लेकर हो रही गड़बड़ी चिंतित कर सकती है. मकान के नवीनीकरण पर किया गया खर्च अधिक होने के कारण धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है. 

रिश्ते/Relationship:- कुछ दूर के संबंधियों के साथ रिश्ते खराब होने से एक दूसरे एक दूसरे से बातचीत भी नहीं करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Àaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com