व्यक्तिगत/Personal:- अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में निखार लाने का प्रयास करेंगे. लक्ष्य को ध्यान में रखकर किए गए कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य की उसके प्रिय के साथ विवाह की जिद को मान सकते है. इस बात को लेकर बड़े बुजुर्ग लोगों को समझने का प्रयास करेंगे. किसी पारिवारिक मामले में आपकी राय महत्वपूर्ण रहेगी. किसी पर जरूर से ज्यादा भरोसा ना करें.
व्यवसायिक/ Professional:- नए कार्य स्थल पर वास्तु के अनुरूप बदलाव कर सकते हैं. व्यवसाय में अभी कुछ चुनौतियां नजर आ रही हैं. इस समय व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करना पड़ सकती है. परेशानियों से घबरा कर हिम्मत ना हारे. धैर्य रखें और कर्मचारियों के साथ उनके कार्यों को पूरा करने में सहयोग करें.कार्य क्षेत्र के माहौल में उत्साह और उमंग बनाए रखने का प्रयास करें. नकारात्मक सोच के लोगों से दूरी रखें.
स्वास्थ्य/Health:- बदलते मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव करें. धूप में निकलते समय पर्याप्त पानी पिए और सनस्क्रीन लगाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance:- समय आर्थिक स्थिति में कोई विशेष बदलाव नजर ना आने से चिंतित हो सकते हैं. व्यर्थ के खर्चों पर निगरानी रखें.
रिश्ते/Relationship:- दोस्तों से मुलाकात होने पर प्रसन्न रहेंगे.बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों में भागीदारी करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं