Aquarius Tarot Card Horoscope 02 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal:- काफी समय बाद करीबी सगे-संबंधियों के साथ किसी जश्न में शामिल हो सकते हैं. पिछले कुछ समय से कठिन परिस्थितियों के चलते जीवन में उदासीनता नजर आने लगी थी. इस समय स्थिति अनुकूल होने से जीवन में पुनः खुशियां और उत्साह नजर आ सकता है. पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के समाप्त होने से पारिवारिक माहौल में सहजता आ सकती है. किसी जिद्द की वजह से अपना नुकसान कर सकते हैं. अतः व्यवहार में लचीलापन रखें. अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बांट कर राहत महसूस करेंगे.
व्यवसायिक/Professional:- इस समय कार्य क्षेत्र में मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रह सकती है. उचित समय का इंतजार करें. व्यवसाय में कुछ खास निर्णय लेने पड़ सकते हैं. कार्य के विस्तार से जुड़ी योजना में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन समय रहते ही समाधान ही समाधान मिलने से स्थिति सामान्य हो जाएगी. किसी सहयोगी के साथ बेकार मुद्दे पर विवाद होने की स्थिति में अत्यधिक तनाव न लें. शांति से सामने वाले के साथ बातचीत कर समस्या को सुलझाने की कोशिश करें.
स्वास्थ्य/Health:- तेज गर्मी और धूप से बचकर रहे. उच्च रक्तचाप वाले मरीज ज्यादा मेहनत वाला कार्य न करें. कार्य के बीच में थोड़ा आराम जरूर करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- आय की स्थिति सामान्य रहेगी. दिखावे के चक्कर में धन की फिजूल खर्ची ना करें.
रिश्ते/Relationship:- किसी नए व्यक्ति को लेकर प्रेम भावनाएं महसूस कर सकते हैं. सामने वाले से भारी-भरकम बातों की जगह हंसी-मजाक से दोस्ती बढ़ाने का प्रयास करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं