Cancer Tarot Card Horoscope 2 July 2026 Kark Rashifal: सही समय पर लिया गया निर्णय आपको नए अवसरों का लाभ दिला सकता है. कार्यक्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच प्राथमिकताओं पर ध्यान देना और दूसरों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में संतोष और धैर्य लाभदायक साबित होगा. स्वास्थ्य के लिए तनाव कम करें और पर्याप्त आराम लें. रिश्तों में समझदारी और मर्यादा बनाए रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.
व्यक्तिगत/Personal: किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगने से अच्छे अवसर हाथ से निकाल सकते हैं. अपनी इस आदत में बदलाव लाने का प्रयास करें. दूसरों की कही बातों पर अमल करने से पहले उसके सभी पहलुओं को अच्छे से समझना बेहतर रहेगा. किसी राजनीतिक संपर्क से राजनीति में प्रवेश की इच्छा पूरी होने की संभावना बन सकती है. यदि कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है.
व्यवसायिक/Professional: घर के साथ कार्य क्षेत्र में भी व्यस्तता बढ़ती नजर आएगी. इस समय अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी न लें समय पर सामने आ रहे अवसर को प्राप्त करने के अच्छे प्रयास करें. कर्मचारियों के मदद से अपने कार्यभार में कमी ला सकते हैं. कुछ समय अपने लिए भी निकले. जिस भी योजना पर इस समय कार्यरत हैं. उस पर पूरा ध्यान केंद्रित करें. दूसरे लोगों के कार्य में दखलअंदाजी ना करें.
स्वास्थ्य/Health: कार्य की अधिकता की वजह से तनाव और थकान महसूस हो सकती है. ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे.
आर्थिक स्थिति/Finance: जो कुछ आपके पास है, उसमें संतुष्ट रहने का प्रयास करें. उधार दिया या अटका हुआ पैसा वापस मिलने से तसल्ली रहेगी.
रिश्ते/Relationship: वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. दूसरों के जीवन में दखलअंदाजी ना करना रिश्तों को बेहतर बनाए रखेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं