व्यक्तिगत/Personal:- किसी के दबाव में आकर गलत निर्णय न लें. जल्दबाजी में कार्यों को पूरा करना कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकता है. समय-समय पर परिवार के बच्चों की शिक्षा के बारे में जानकारी लें. किसी करीबी संबंधी की बातों में आकर जीवनसाथी पर आरोप न लगाएं.पहले बात की सच्चाई जाने. झूठी बात का समर्थन न करें. पति-पत्नी के बीच तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी पर रोक लगाएं.
व्यवसायिक/ Professional:- व्यावसायिक स्थल पर प्रेम संबंध के चलते वातावरण में तनाव आ सकता है. नए अधिकारी के साथ अतीत में प्रेम संबंध होने से लोगों के व्यवहार में अंतर महसूस कर सकते हैं. कार्य स्थल पर सामने वाले के साथ अंतरंगता और निजी संबंधों को दूर रखें. व्यर्थ की अफवाहों का मुद्दा ना बने. इससे छवि पर प्रभाव पड़ने के साथ काबिलियत पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं. व्यवसाय में मित्र द्वारा साझेदारी का प्रस्ताव स्वीकार करने से उत्साहित होंगे.
स्वास्थ्य/Health:- बाहर के खानपान और बुरे व्यसनों से दूर रहे.स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए हल्के फुल्के व्यायाम दिनचर्या में जरूर शामिल करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- जुए और सट्टेबाजी की आदत से दूर रहे.आर्थिक नुकसान होने की स्थिति बन सकती है.
रिश्ते/Relationship:- प्रेम संबंधों में मान मर्यादा का ध्यान रखें.सभी के सामने अपने प्रेम का प्रदर्शन सामने वाले को शर्मिंदा कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं