व्यक्तिगत/Personal:- पुरानी यादों से बाहर निकलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. बेकार की बहस से खुद को दूर रखें. पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखना बेहतर होगा. किसी कार्य को अधूरा छोड़ सकते हैं. मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ सकते हैं. कुछ समय के लिए स्थान परिवर्तन पर विचार करेंगे. ससुराल पक्ष से रिश्ते थोड़े बिगड़ सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:- किसी सहयोगी के पक्षपात पूर्ण व्यवहार के चलते नौकरी में परिवर्तन पर विचार करेंगे. वर्तमान कार्यों से भटकाव हो सकता है. उच्च अधिकारी से अपने स्थानांतरण की बात करें. स्थान परिवर्तन इन मुश्किलों से बाहर निकलने में सहायक होगा. इस बात की उम्मीद की जा सकती है. व्यवसाय में किसी नुकसान के चलते किसी पुराने संपर्क से रिश्ते खराब हो सकते हैं. इस समय अपने कार्यों का अवलोकन करें. गलतियां होने पर सामने वाले के साथ संबंध सुधारना व्यवसाय और आपकी साख के लिए बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य/Health:- मन में नकारात्मकता के चलते स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो सकते हैं. अपने दिनचर्या और खान-पान को नियमित करें. तनावमुक्त रहने के लिए मेडिटेशन करना अच्छा रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:- अपने आमदनी और आर्थिक निवेशों की जानकारी सुरक्षित रखने का प्रयास करें. पैसों के लेनदेन में लिखित कार्यवाही अवश्य करें.
रिश्ते/Relationship:- जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखना से रिश्ते खराब हो सकते हैं. आपकी खुशियों के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं. इस बात का ध्यान रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं