विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ती सक्रियता, विवादित संपत्ति में फंसने की स्थिति

Sagittarius Tarot Card Horoscope 02 August:- Justice की ऊर्जा किसी मामले को लेकर कानूनी समस्या में पड़ने की स्थिति, आर्थिक मामलों से संबंधित जानकारी ज्यादा लोगों के साथ साझा करने से बचाव.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ती सक्रियता, विवादित संपत्ति में फंसने की स्थिति
धनु राशि
file photo

व्यक्तिगत/Personal:- परिवार में किसी के विवाह तय होने से माहौल खुशनुमा  होगा. सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी. व्यवसाय और पारिवारिक जिम्मेदारियां के बीच अच्छा तालमेल बना सकते हैं. करीबी लोगों के साथ रिश्तों में मधुरता महसूस करेंगे. धैर्य और संयम बनाए रखें. सही समय आने पर कार्यों में अच्छी सफलता की प्राप्ति हो सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional:- किसी कार्य में मन मुताबिक सफलता प्राप्त न होने पर तनाव न लें. पुन: प्रयास करें. कार्यस्थल पर आ रहे बदलावों से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. व्यवसाय में पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी रखें. आर्थिक मामलों से संबंधित सभी जानकारी को गोपनीय रखें. किसी विवादित संपत्ति को लेकर कानूनी मामले में फंस सकते हैं. सामने वाले पक्ष के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें. दूसरों पर अति विश्वास और  निर्भरता से दूर रहे. 

स्वास्थ्य/Health:- बार-बार हो रहे सर्दी जुकाम को लेकर लापरवाही ना करें. चिकित्सक के परामर्श से सही इलाज कराएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- विवाह के खरीदारी में काफी धन खर्च हो सकता हैं. बजट में अनावश्यक खर्चो को सीमित करें. 

रिश्ते/Relationship:- मित्र के परिजनों से उसके प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की बात कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com