विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: विदेश जाने की सोचने वालों के लिए शुभ समाचार, काम पर ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता

Pisces Tarot Card Horoscope 02 August:- Two of wands की ऊर्जा विदेश जाने के अवसर प्राप्ति के योग, कार्यों को लेकर लापरवाही न रखने की कोशिश और कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति बनाए रखने की आवश्यकता.

Pisces Tarot Card Rashifal: विदेश जाने की सोचने वालों के लिए शुभ समाचार, काम पर ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता
मीन राशि
file photo

व्यक्तिगत/Personal:- विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए जल्द ही शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. व्यक्तित्व में बदलाव लाकर परिजनों को अचंभित कर सकते हैं. किसी रिश्तेदार का निजी मामलों में दखलअंदाजी करना विवाद का कारण बन सकता है.धन कमाने के अन्य विकल्पों के बारे में परिजनों से बातचीत करेंगे.पारिवारिक व्यवसाय को लेकर नई योजना बना सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:- समय के अनुकूलता के चलते व्यवसाय में मुनाफे की स्थिति बन रही है. रुके हुए कार्यों के पूरा होने से लाभ प्राप्त होगा. कर्मचारियों के बीच राजनीति और पक्षपात पूर्ण माहौल के चलते तनाव होने की स्थिति बन सकती है. वरिष्ठ जनों की मदद से इस स्थिति को सही करने की कोशिश कर सकते हैं. कार्यस्थल पर अपनी निरंतर मौजूदगी और ध्यान बनाए रखें. छोटे-मोटे विवादों को बढ़ाने ना दें. किसी की चापलूसी भरी बातों को महत्व न दे.

स्वास्थ्य/Health:- बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी के कारण रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है अपने खान-पान का ध्यान रखें. रोज-रोज की बेचैनी और घबराहट को नजरअंदाज ना करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी तरह की आर्थिक परेशानी होने पर परिजनों  से छुपा कर न रखे. उन्हें सही आर्थिक स्थिति की जानकारी दे. 

रिश्ते/Relationship:- प्रिय का बार-बार बातों को छुपाना परेशान कर सकता है. इस संदर्भ में सामने वाले से बात करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com