व्यक्तिगत/Personal:- परिवार के साथ अचानक से किसी यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे.पैसों को लेकर थोड़ा सावधान रहें. किसी भी तरह के जोखिम को उठाने में रोमांच महसूस कर सकते हैं. अपने ज्ञान से अन्य लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे. समाज सेवा संस्थान से जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर सकते हैं. पारिवारिक मुद्दों पर सभी की राय से सही निर्णय लें.
व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय में आ रहे जोखिम को नजरअंदाज ना करें. कार्य करने से पूर्व उसमें होने वाले लाभ और हानि का आकलन कर सकते हैं. किसी व्यवसायिक यात्रा पर जाने को लेकर परेशानी होगी. उच्च अधिकारियों से किसी नई योजना पर विचार विमर्श हो सकता है.कार्य क्षेत्र में अनुभवी एवं वरिष्ठ लोगों को सम्मानित कर सकते हैं.छोटे-मोटे बदलाव कर कार्यस्थल के वातावरण में नयापन ला सकते है. अचानक से करियर में एक बड़ी छलांग लगाने का अवसर प्राप्त हो सकता है. इस मौके का भरपूर फायदा उठाएं.
स्वास्थ्य/Health:- किसी नए खाद्य पदार्थ के सेवन से गले में जलन हो सकती है. इस स्थिति में चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- खर्चो को लेकर थोड़ा सावधान रहें. मित्र की बातों में आकर शेयर्स खरीद सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- पारिवारिक समारोह में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. सामने वाले के प्रति मन में प्रेम की भावनाएं महसूस करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं