व्यक्तिगत/Personal:- सबको खुश रखने का प्रयास आपको तनाव दे सकता है. मन की बात दबाए ना रखें.इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. किसी के लेकर अपनी भावनाओं को समय रहते व्यक्त करें. अचानक रिश्तेदारों के आने से परिवार का माहौल खुशनुमा हो जाएगा. घर के खर्च भी बढ़ते नजर आएंगे.
व्यवसायिक/ Professional:- कार्य क्षेत्र में इस समय कुछ चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है.इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा कर अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं. व्यवसाय में कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है.जिनकी मदद से आगे अच्छे अनुबंधों की प्राप्ति हो सकती है.कार्य क्षेत्र में अपने व्यवहार में गरिमा बनाए रखें. व्यर्थ के बाद विवाद से बचें आवश्यकता पड़ने पर सहयोगियों की मदद अवश्य करें.किसी के साथ भी गलत भाषा का प्रयोग कर बातचीत ना करें.
स्वास्थ्य/Health:- कम पानी पीने की आदत शरीर में कमजोरी और त्वचा में सूखापन ला सकती है.अपने इस आदत में सुधार लाकर स्वस्थ रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance:- दिखावे की खरीद और बेवजह के अनावश्यक खर्चों से बजट बिगाड़ सकता है.इन आदतों पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते/Relationship:- माता-पिता के साथ अपने रिश्तों में सुधारें. परिजनों के साथ समय व्यतीत करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं