व्यक्तिगत/Personal:- परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा हो सकती है. किसी सदस्य के गलत निर्णय के कारण संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ सकता है. संतान की जिद्द और चिड़चिड़ाहट रिश्तो में तनाव ला सकती है. कार्य को लेकर दूसरों पर निर्भर न रखें. अपने निजी या व्यक्तिगत कार्य स्वयं करें. करीबी संबंधियों के साथ पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें.
व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी. कार्यस्थल पर बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें. किसी बड़ी जिम्मेदारी को सभी सहयोगियों के साथ मिलकर पूरा करेंगे. साझेदार के मन में इस साझेदारी को खत्म करने का विचार आ सकता है. सामने वाले से बातचीत कर इसका कारण जानने का प्रयास करें. किसी नई नौकरी को ढूंढने का प्रयास कर सकते है. मौजूदा स्थिति से संतुष्ट न होने के कारण मन में उदासीनता आ सकती है.
स्वास्थ्य/Health:- गर्भवती महिलाओं के लिए मौसम थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है. इस समय तनाव मुक्त रहे और अच्छी नींद लेने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- परिवार में किसी की बीमारी को लेकर अचानक से काफी खर्चा सामने आ सकता है. इस समय अपनी जमा पूंजी का उपयोग करेंगे.
रिश्ते/Relationship:- भाई बहनों के साथ छोटी-सी बात को लेकर संबंध बिगड़ सकते हैं. किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने से इन गलतफहमियों को दूर करने का मौका प्राप्त होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं