विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: किसी प्रिय व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में परेशानियों से चिंतित, काम टालमटोल वाली स्थिति से बचाव

Cancer Tarot Card Horoscope 02 August:-Seven of pentacles की ऊर्जा मेहनत का सकारात्मक प्रतिफल प्राप्त न होने से उदासीनता, किसी प्रिय व्यक्ति की परेशानियों को लेकर चिंता.

Cancer Tarot Card Rashifal: किसी प्रिय व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में परेशानियों से चिंतित, काम टालमटोल वाली स्थिति से बचाव
कर्क राशि
file photo

व्यक्तिगत/Personal:- किसी प्रिय व्यक्ति या मित्र के वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों के चलते चिंतित होंगे. पारिवारिक मामलों में समझदारी से आगे बढ़ेंगे. बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ उसके कार्यों में सहयोग करें. संतान की गतिविधियों को अनदेखा न करें. युवा होते संतान के साथ मित्रता  का व्यवहार करें. 

व्यवसायिक/ Professional:- कार्यों को पूरा करने को लेकर टालमटोल वाली स्थिति न रखें. समय पर कार्य को पूरा करना उसकी सफलता को प्रभावित करता है.व्यवसाय में किसी बड़े अवसर को प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है. किसी कार्य में की गई मेहनत को अच्छा प्रतिफल प्राप्त नहीं हुआ है.जिसके चलते मन में उदासीनता आ सकते हैं.इस समय आगे के कार्यों की सफलता पर विचार विमर्श करें. दूसरों के निजी जिंदगी तनाव न बढ़ाएं. कार्य क्षेत्र में अफवाहों पर ध्यान ना दें. 

स्वास्थ्य/Health:- गले में खराश बढ़ाने के कारण नाक और कान में तकलीफ हो सकती है.घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी योजना में धन निवेश से पूर्व उस योजना के बारे में अन्य लोगों से जानने का प्रयास करें. लालच देने वाली योजना में धन निवेश न करें. 

रिश्ते/Relationship:- प्रिय से की गई अपेक्षा पूरी ना होने के कारण मन उदास हो सकता है. सामने वाले की बात सुने.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com