विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में अचानक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, भ्रमित होने से बचने की जरूरत

Aries Tarot Card Horoscope 02 August:- Seven of pentacles की ऊर्जा अपेक्षित प्रतिफल ना मिलने से निराश न होने, समय पर कार्यों को पूरा करेंगे.

Aries Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में अचानक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, भ्रमित होने से बचने की जरूरत
Aries Tarot Card Rashifal
file photo

व्यक्तिगत/Personal: परिवार में चल रही परेशानियों के चलते माहौल उदासी भरा हो सकता है. इस स्थिति में किसी सदस्य किसी सदस्य की बुरी बातों को लेकर परेशान ना हो. परिवार में मामलों को सुलझाने के लिए घर और शांति बनाए रखना आवश्यक है. इस समय किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न लें. अपनी समझदारी और सूझबूझ से तार्किक निर्णय लेना परिवार के हित में होगा. 

व्यवसायिक/ Professional: समय पर काम पूरा न करने के कारण कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. कार्य क्षेत्र में अचानक से कुछ जिम्मेदारियां बढ़ने से परेशान हो सकते हैं. इस स्थिति में परेशान होने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें. किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर भ्रमित हो सकते हैं. लोगों की बातों को अपने ऊपर हावी न होने दो. किसी बात की प्रतिक्रिया तुरंत देने की जगह संयम से उस स्थिति को समझने का प्रयास करें. यदि अभी मेहनत का सही प्रतिफल प्राप्त नहीं हो रहा है तो ज्यादा तनाव न ले. कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने को लेकर परेशान हो सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health: नींद की कमी के कारण सिरदर्द और शारीरिक थकान अनुभव  कर सकते हैं. सोने से पहले मेडिटेशन कर दिमाग को शांत करने का प्रयास करें.

आर्थिक स्थिति/Finance: इस समय बड़े निवेश से बचकर रहे. यदि योजना की सफलता को लेकर संदेह हो, तो निवेश न करें.

रिश्ते/Relationship: जीवनसाथी की भावनाओं को समझें.उसके कार्यों में सहयोग कर रिश्तो में मधुरता ला सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Àaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com