विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में फैली अफवाहों से दूरी, खर्चों को लेकर तनाव न करने की जरूरत

Aquarius Tarot Card Horoscope 02 August:- Judgement की निष्पक्ष ऊर्जा स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत, परिवार में पैसों को लेकर तनाव न करने की कोशिश.

Aquarius Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में फैली अफवाहों से दूरी, खर्चों को लेकर तनाव न करने की जरूरत
कुंभ राशि
file photo

व्यक्तिगत/Personal:- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें.दूसरों के साथ अपने संबंध सुधारे. छोटी-छोटी बात पर खर्चो को लेकर तनाव न करें. पारिवारिक जीवन में मधुरता लाने के लिए अपने स्वभाव में धैर्य और संयम लाएं.समय-समय पर जीवनसाथी की कार्य कुशलता की सराहना करें. परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ समय व्यतीत कर  उनके मन की बातें और जरूरतों को जानने का प्रयास करें. उनकी उपेक्षा ना करें. 

व्यवसायिक/ Professional:- कार्यक्षेत्र में फैलीअफवाहों पर ज्यादा ध्यान ना दें. अपना ध्यान कार्य की सफलता पर केंद्रित करें. छोटे-मोटे झगड़ों के बीच में ना पड़े. अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन और उनकी सलाह से कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. व्यवसाय में साझेदार की गतिविधियों को अनदेखा न करें. किसी व्यक्ति का व्यवहार संदिग्ध होने पर उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करें. व्यर्थ की बातों को लेकर तनाव और गुस्सा मानसिक स्थिति बिगड़ सकता है. कार्यस्थल पर किसी मनोरंजन कार्यशाला का आयोजन कर सहयोगियों और कर्मचारियों को उत्साहित कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:- ज्यादा मीठा और खट्टा खाने से बचें. इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं. शेयर मार्केट में एक बड़ी धनराशि निवेशित करने पर विचार कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:- बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों और खेलकूद में शामिल होंगे. इससे उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती नजर आएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com