Aries Tarot Card Horoscope 01 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: किसी के लिए गलत बात न करें. पीठ पीछे बुराइयाँ न करें. इससे सामने वाले के मन में गलत धारणा बन सकती है. परिवार में सभी के साथ किसी धार्मिक आयोजन की योजना बना सकते है. वैवाहिक संबंध में किसी तीसरे का हस्तक्षेप न होने दे. मित्रों के साथ अपने व्यवहार में बदलाव लाएं. किसी के भी साथ अमर्यादित व्यवहार न करें. लोगों की सलाह को अनसुना न करें.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्यस्थल पर बिना कारण जाने किसी के साथ कोई जानकारी साझा न करें. चाहे वो आपका फोन न ही क्यूं न हो. मौका मिलने पर सामने वाला मौकापरस्ती कर सकता है. उच्च अधिकारी को किसी कार्य के लिए मना करते समय शालीनता से बात करें. किसी के साथ गुस्से में बात न करें. किसी व्यवसायिक यात्रा को स्थगित कर सकते है. कार्य की अधिकता के कारण किसी मित्र के विवाह में शामिल न होने से सामने वाले को नाराजगी सहन करना पड़ सकती है.
स्वास्थ्य/Health:
कंधे और कोहनी के पास की मांसपेशियों में काफी जकड़न होने से दर्द हो सकता है. जिसके चलते कार्य करने में दिक्कत हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. दिखावे के लिए की गई खरीदारी से नुकसान हो सकता है.
रिश्ते/Relationship:
प्रिय के परिजनों के साथ किसी गलतफहमी के चलते हाथापाई हो सकती है. सामने वालों से माफी मांग सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं