Capricorn Tarot Card Horoscope 1 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal:- पारिवारिक मामलों में विपरीत परिस्थिति बनने पर भी अनैतिक तरीके से समाधान प्राप्त करने की कोशिश ना करें. किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. भागदौड़ और फिजूल खर्ची से बचने के लिए परिवार में सही व्यवस्था बनाने का प्रयास करें. अपने उसूलों और सिद्धांतों को लेकर किसी भी तरह का समझौता न करें. इससे आपकी छवि बिगाड़ सकती है. जीवन साथी के साथ अपशब्दों का प्रयोग ना करें. सामने वाले के मन में आपका सम्मान कम हो सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय में आ रही चुनौतियों को लेकर चिंतित हो सकते हैं. इस समय इन परेशानियों को अपने ऊपर हावी न होने दे. अपनी कार्य क्षमता और काबिलियत की वजह से सफलता जरूर प्राप्त करेंगे. इस बात का विश्वास बनाए रखें.चाहे कार्य छोटा हो या बड़ा उसे गंभीरता से लें. सहयोगियों के साथ उनके कार्यों को पूरा करने में सहयोग करें. उनकी मेहनत को प्रोत्साहित करें. जिससे आपकी पहचान और छवि सकारात्मक रूप से मजबूत होगी. अपने उच्च अधिकारियों के साथ बहस ना करें. बल्कि उनकी बातों को स्पष्ट रूप से समझने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health:- असंतुलित खान-पान की वजह से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है. दिनचर्या को नियमित करें और खान-पान में परहेज रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- संतान की उच्चशिक्षा और उसके बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं. इस समय उससे खर्चो को सीमित करने की बात कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- प्रिय के साथ उसके किसी परिजन की गलत हरकत को लेकर विवाद हो सकता है. सामने वाला उसकी गलती मानने को तैयार न होने से उससे बातचीत बंद कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं