विज्ञापन

Aquarius Tarot Card: पारिवारिक मामलों में भ्रम की स्थिति, कार्य क्षेत्र में चल रही राजनीति से बचकर रहने सलाह

Aquarius Tarot Card Horoscope 1 July: The Moon की ऊर्जा जीवन में भ्रम की स्थिति न बनने देने, अपनी अंतरात्मा की बात सुनने की कोशिश करने और किसी के भारी दिखावे से प्रभावित न होने का सुझाव लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card: पारिवारिक मामलों में भ्रम की स्थिति, कार्य क्षेत्र में चल रही राजनीति से बचकर रहने सलाह
व्यवसाय में किसी के बाहरी दिखावे से प्रभावित होने से बचे.

Aquarius Tarot Card Horoscope 1 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal:- पारिवारिक मामलों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो सकती है. परिवार के सदस्यों के बीच व्यर्थ की तनातनी वातावरण को अशांत बन सकती है. इस समय परिवार का कोई सदस्य किसी बात को छिपाने की कोशिश कर सकता है, जिस कारण मन में किसी अप्रिय डर की आशंका बन सकती है. किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें. अपनी अंतरात्मा की बात सुनने का प्रयास करें. बाहरी दिखावे और फिजूल खर्ची से खुद को बचाए रखें. 

व्यवसायिक/Professional:- लेखन,कला और जासूसी पेशे से जुड़े लोगों को उनकी कल्पना की शक्ति के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है. कार्य क्षेत्र में पीठ पीछे चल रही राजनीति से बचकर रखें. अपने आसपास के वातावरण और लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है. उच्च अधिकारियों से आपकी बढ़ती आत्मीयता से कुछ लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं. संभव है कि आपको बदनाम करने की कोई साजिश रची जाए. व्यवसाय में पैसों के लेनदेन में सतर्कता बनाए रखें. किसी नए संपर्क का बाहरी दिखावा आपको प्रभावित कर सकता है. सामने वाले के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करें. अपने महत्वपूर्ण कागजात संभाल कर रखें. 

स्वास्थ्य/Health:- पेट के संक्रमण से बचकर रहे. इस समय बाहर के खान-पान से दूरी रखें. पानी उबालकर पीना बेहतर रहेगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. आर्थिक मामलों से संबंधित कागजों को संभाल कर रखें. 

रिश्ते/Relationship:- जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर भ्रमित हो सकते हैं. सामने वाले के अतीत की बातें शक उत्पन्न कर सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com