विज्ञापन

8 मई को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, मेष समेत इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, ज्योतिषाचार्य ने बताया करियर में मिलेंगे शानदार परिणाम

Shukra Gochar: ज्योतिष गणना के अनुसार 8 मई 2026, दिन शुक्रवार को रात 9 बजकर 51 मिनट पर शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. इसका प्रभाव 3 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में....

8 मई को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, मेष समेत इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, ज्योतिषाचार्य ने बताया करियर में मिलेंगे शानदार परिणाम
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन

Venus Transit: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपनी चाल परिवर्तन करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. किसी के लिए ये शुभ होता है तो किसी को अशुभ परिणाम झेलने पड़ते हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार 8 मई 2026, दिन शुक्रवार को रात 9 बजकर 51 मिनट पर शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं.  मृगशिरा नक्षत्र के ऊपर मंगल का प्रभाव रहता है. ऐसे में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन का असर तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इसकी जानकारी NDTV से बातचीत के दौरान ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने दी है. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में...

1. मेष राशि

Latest and Breaking News on NDTV

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए काफी ज्यादा शुभ माना जा रहा है. इससे करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जॉब ऑफर प्राप्त हो सकते हैं. साथ ही कार्यक्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. इसके अलावा बिजनेस करने वाले लोगों को नई डील मिल सकती हैं जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा भी हो सकता है. 

2. वृषभ राशि

Latest and Breaking News on NDTV

वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभदायक माना जा रहा है. इस दौरान नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में आपका फायदा करा सकते हैं. साथ ही व्यापारियों के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं. इसके अलावा वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं और संबंध में मिठास घुल सकती है. पढ़ाई कर रहे बच्चों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. इसके अलावा अगर आपका कोई कार्य बहुत समय से अटका हुआ है तो अब वो पूरा हो सकता है.

3. तुला राशि

Latest and Breaking News on NDTV

तुला राशि के लोगों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद हो सकता है. अविवाहित लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं. अगर आपको कोई कानूनी मामला अटका हुआ है तो वो खत्म हो सकता है. करियर में ग्रोथ मिलेगी. नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन हो सकता है और सैलरी भी बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी. संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com